DniNews.Live

तपेश्वरी मंदिर में हिंदुओं की दुकानें हटवाने का विरोध:बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे मंदिर, पुलिस ने संभाली स्थिति

कानपुर में नवरात्र के मौके पर शहर के देवी मंदिरों में मेले के दौरान विशेष समुदाय के लोगों द्वारा दुकान लगाए जाने का विरोध किया जा रहा है। बीते दिनों बजरंग दल की ओर से मंदिरों के आसपास विशेष समुदाय के लोगों द्वारा दुकान न लगाए जाने को लेकर पुलिस को ज्ञापन दिया गया था। रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता तपेश्वरी मंदिर पहुंचे। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोग आकर हिंदू दुकानदारों से दुकान लगाए जाने का विरोध कर रहे थे, जिसकी सूचना पाकर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। धमकी दे रहे अंजाम गलत होगा बजरंग दल कार्यकर्ता शिवम सोनकर ने बताया कि हमने पांच दिन पहले ज्ञापन दिया था। तपेश्वरी मंदिर के पास विशेष समुदाय के 15-20 लोग हिंदुओं की दुकानें हटवा रहे थे। धमकी दे रहे थे कि दुकान लगी मिली तो अंजाम बहुत गलत होगा। इसकी सूचना पाकर हम लोग मौके पर पहुंचे, तब तक वह लोग जा चुके थे। पुलिस ने सहयोग किया है, मेला सुचारु रुप से चल रहा है। पुलिस कमिश्नर को दिया था ज्ञापन चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों तपेश्वरी, बारादेवी, आशादेवी और जंगली देवी में लगने वाले मेलों को लेकर बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पांच दिन पहले पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मेलों में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा दुकानें लगाए जाने का विरोध किया था। बजरंग दल के शिवम सोनकर ने आरोप लगाया कि अन्य समुदाय के लोग एक षड़यंत्र के तहत मेले में आते हैं, महिलाओं से बदतमीजी करते हैं और धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिनकी हमारे धर्म और देवी-देवताओं में आस्था नहीं है, उन्हें इन धार्मिक मेलों में व्यापार करने का कोई अधिकार नहीं है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *