DniNews.Live

ड्रीम प्रोजेक्ट शिव मंदिर कॉरिडोर पूरा हो रहा:विधायक अमन गिरि बोले- 200 एकड़ में 40 फैक्ट्रियां लगेंगी, 2027 में लड़ेंगे और जीतेंगे

लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अमन गिरि ने तीन साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उनका कहना है कि क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते जनता में संतोष है और इसी आधार पर वे दोबारा चुनाव मैदान में उतरुंगा। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक अमन गिरी ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपने कार्यकाल के तीन साल में खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक बेहतर प्रदेश के रूप में आगे बढ़ा है। प्रदेश का मॉडल देश ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा का विषय है। कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। हमारी विधानसभा में भी फैक्ट्रियां लग रही हैं। इसलिए हम 10 में से 10 ही नहीं, बल्कि 11 नंबर देना चाहेंगे। सवाल: क्षेत्र में ऐसे कौन से कार्य हैं, जिनसे जनता संतुष्ट है?
जवाब: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट शिव मंदिर कॉरिडोर, जो हमारे स्व. पिता अरविंद गिरि की भी इच्छा थी, अब गोला में साकार होता दिख रहा है। इसके अलावा यूपीसीडा द्वारा 200 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है, जहां करीब 40 फैक्ट्रियां लगेंगी। इससे क्षेत्र में विकास और रोजगार दोनों बढ़ेंगे, जिससे जनता काफी खुश है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदारी कर रहे हैं?
जवाब: हम खुद को एक सेवक मानते हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ पारिवारिक संबंध बनाए हैं। हमारा चुनावी आधार हमेशा विकास रहा है। हमने सभी वर्गों और समाज को साथ लेकर काम किया है। इसी आधार पर हम आगे के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हम चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *