DniNews.Live

ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से:20 जिलों में 32 सेंटर खोले जाएंगे, परिवहन विभाग ने पोर्टल डेवलप किया

प्रदेश में प्रशिक्षित चालकों की कमी को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर) खोलने के लिए 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग ने एक विशेष पोर्टल भी तैयार किया है। परिवहन विभाग ने आवेदन और निगरानी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। इच्छुक आवेदक https://uptransport.upsdc.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज भी ऑनलाइन ही अपलोड करने होंगे। विभाग का दावा है कि इससे चयन प्रक्रिया तेज और निष्पक्ष होगी। 1 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे आवेदन राज्य परिवहन प्राधिकरण की अध्यक्ष किंजल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योग्य और इच्छुक आवेदक 1 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से पहले पात्रता और शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा। इन 20 जिलों में खुलेंगे ट्रेनिंग सेंटर प्रदेश के 20 जिलों में कुल 32 प्रशिक्षण केंद्रों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिलावार रिक्तियां इस प्रकार हैं— कुशल चालकों की कमी दूर करने की पहल परिवहन विभाग का उद्देश्य इन प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए प्रशिक्षित और सुरक्षित ड्राइविंग कौशल वाले चालकों की उपलब्धता बढ़ाना है। इससे सड़क सुरक्षा में भी सुधार होने की उम्मीद है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *