ड्राइवर मौत मामले में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर:किशनगंज पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में किया सरेंडर, परिजनों ने बताया निर्दोष

किशनगंज के ठाकुरगंज निवासी मो. इम्तियाज की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा ने पुलिस के दबाव के बाद आज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को मोहम्मद इम्तियाज की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाने में आवेदन देकर मोहम्मद राजा और मोहम्मद नूर अली पर आरोप लगाया था कि लेन-देन के विवाद के चलते उनके पति को घर से ले जाकर हत्या कर दी गई। ”बेटा निर्दोष है और उसे बेवजह फंसाया गया” आरोपी मोहम्मद राजा की मां ने बताया कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे बेवजह फंसाया गया है। वहीं, आरोपी के भाई मोहम्मद आफताब ने कहा कि यह पूरा मामला दुर्घटना से जुड़ा हुआ है और उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। न्यायालय को सभी तथ्यों से अवगत कराया इधर, आरोपी के अधिवक्ता समीर कुमार दुबे ने बताया कि इम्तियाज के साथ राजा भी दुर्घटना का शिकार हुआ था और राजा को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने न्यायालय को सभी तथ्यों से अवगत कराया है। अधिवक्ता ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।


https://ift.tt/XhQEpYi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top