भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के मौके पर बुधवार सुबह स्कूली बच्चों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चे शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। मौके पर बच्चों द्वारा परेड का भी आयोजन किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर समिति के सदस्य जाने-माने शिक्षाविद् एके लाल ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। कलेक्ट परिसर स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया है। इसके साथ ही आज दिनभर कार्यक्रमों का आयोजन है। दोपहर में बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। जिसमें डीआरएम समेत कई वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। शाम में प्रतिभागियों को शील्ड दिया जाएगा। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एके लाल ने कहा कि इस मौके पर बच्चों के बीच डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए। जगह-जगह कार्यक्रमों का है आयोजन जयंती समारोह को लेकर सरकारी संस्थाओं के साथ ही गैर सरकारी संस्थान और स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वीमेंस कॉलेज में भी इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है इसके अलावा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय किसी विश्वविद्यालय में भी कार्यक्रम हैं।
https://ift.tt/5kCZH92
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply