डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति मांगी है। समिति ने इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह को ज्ञापन सौंपा है। यह शोभायात्रा भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निकाली जाएगी। मेरठ के अंबेडकर अनुयायियों द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा भैंसाली ग्राउंड से शुरू होकर कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगी। शोभायात्रा का समापन कमिश्नर, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा। समिति के अनुसार, यह मेरठ में अंबेडकर जयंती समारोह की एक पुरानी परंपरा रही है। समिति की अध्यक्ष प्रमोद खड़ौली ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि शोभायात्रा पर उसी प्रकार फूलों की वर्षा की जाए, जैसे प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा पर की जाती है। उन्होंने 135वीं जयंती को भव्य बनाने के लिए सर्वसमाज से भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply