पूर्णिया GMCH के सुप्रिटेंडेंट डॉ. संजय कुमार को साल 2025 का प्रतिष्ठित लॉर्ड बैडेन पावेल नेशनल अवॉर्ड मिला है। मेडिकल क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए उन्हें ये अवार्ड दिया गया है। ये सम्मान उन्हें नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित समारोह में दिया गया। ये अवॉर्ड डी भारत स्काउटस एंड गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से दिया जाता है। समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। GMCH पूर्णिया के सुप्रिटेंडेंट डॉ. संजय कुमार को ये सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक काम, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मेडिकल क्षेत्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान और गहरे समर्पण के लिए दिया गया है। जीएमसीएच पूर्णिया में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और संस्थान में अनुशासन व व्यवस्था सुधारने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। उनकी सक्रिय भूमिका को इस अवॉर्ड कैटेगरी के लिए अहम माना गया। अवॉर्ड प्रशस्ति पत्र में उनके राष्ट्र के प्रति योगदान और फेलोशिप के एंबेसडर के रूप में भूमिका का उल्लेख किया गया है। अवॉर्ड स्काउट आंदोलन के संस्थापक Robert Baden-Powell के नाम पर दिया जाता है। ये स्काउट-गाइड संगठन का एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है, जो उन व्यक्तियों को दिया जाता है। जिन्होंने समाज सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इससे पहले भी देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को यह सम्मान मिल चुका है। अब इस सूची में पूर्णिया के डॉ. संजय कुमार का नाम भी जुड़ गया है। GMCH पूर्णिया में खुशी का माहौल सम्मान मिलने के बाद पूर्णिया के चिकित्सा जगत और GMCH पूर्णिया में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है। डॉ. संजय कुमार ने सम्मान मिलने पर कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा है और वे आगे भी समाज व स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे।
https://ift.tt/mCxSPAH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply