Breaking News

डॉक्टर की बेटी की मरीज की बच्ची ले गए:बुलंदशहर में अपहरण का मामला गलत निकला, रिश्तेदार की बेटी समझकर ले गए थे 3 युवक


                 डॉक्टर की बेटी की मरीज की बच्ची ले गए:बुलंदशहर में अपहरण का मामला गलत निकला, रिश्तेदार की बेटी समझकर ले गए थे 3 युवक

डॉक्टर की बेटी की मरीज की बच्ची ले गए:बुलंदशहर में अपहरण का मामला गलत निकला, रिश्तेदार की बेटी समझकर ले गए थे 3 युवक

जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जसेर में शनिवार को बच्चों के अपहरण की सूचना पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गई। देर रात एसपी देहात के हस्तक्षेप के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो गया। तीन युवक डॉक्टर की बेटी को लेने आए थे, लेकिन गलती से मरीज वंदना की 10 माह की बेटी निमिषा को अपने साथ ले गए। घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। जसैर निवासी वंदना अपनी बच्ची निमिषा को लेकर गांव के चिकित्सक डॉ. समय के पास दवा लेने आई थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वंदना के पास रुके और बच्ची को अपने साथ ले गए। शुरुआती तौर पर इसे अपहरण समझा गया, लेकिन बाद में पता चला कि युवक डॉक्टर के रिश्तेदार थे और उन्हें डॉक्टर की 6 माह की बेटी पल्लवी को ले जाना था। गलती से उठ गई मरीज की बच्ची बच्ची को ले जाने वालों में अनुज, उसका भाई रितिक और दोस्त निकुल शामिल थे। अनुज के पिता राजेंद्र, जो डॉक्टर समय सिंह के फुफिया ससुर हैं, अपने बेटे के साथ बच्ची को वापस गांव में लेकर आए। पुलिस ने अनुज को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट हुई। दरअसल, वे जन सुविधा केंद्र से पैसे निकालने गए थे और गलती से वंदना की बच्ची को उठा ले गए। एसपी देहात ने की पुष्टि एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना गलतफहमी के कारण हुई और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *