DniNews.Live

डैफोडिल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित:मुख्य अतिथि राधिका अत्री ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

“बेटियां पढ़ाओ, सृष्टि सजाओ” अभियान के अंतर्गत नेशनल एनजीओ बेटियां फाउंडेशन की स्टेट प्रेसिडेंट राधिका अत्री ने डैफोडिल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक परिणाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राधिका अत्री ने मेधावी छात्रों को उनके रिपोर्ट कार्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही उपहार प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *