रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के यौन उत्पीड़न और पत्रकार की हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर जेल से बाहर आ गया। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। सोमवार करीब साढ़े 11 बजे पैरोल मिलने के बाद वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम को लेने के लिए सिरसा डेरे से लग्जरी गाड़ियों का काफिला पहुंचा, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉरच्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रही। इस बार डेरा मुखी 15वीं बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आया है। इससे पहले डेरा मुखी राम रहीम 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम इस बार उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं जाएगा, बल्कि सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। रामरहीम की सुरक्षा के लिए डेरे के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साल 2017 से जेल में है डेरा मुखी राम रहीम
25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। यहां से पैरोल और फरलो लेकर वह अब तक 14 बार बाहर आ चुका है। यह 15वां मौका है, जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त मिली थी पैरोल
इससे पहले अप्रैल में 21 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। जनवरी में, उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक हफ्ते पहले 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। इस दौरान वह सिरसा में डेरा हेडक्वार्टर में रहा था। पहले भी, जब वह जेल से बाहर था, तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत में डेरा के आश्रम में रहा था। यहां उसने अपने फॉलोअर्स को एक वीडियो मैसेज जारी किया था, जिसमें उनसे डेरा अधिकारियों द्वारा जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन करने की अपील की थी। उन्हें डेरा में अपने फॉलोअर्स को इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है, लेकिन वह वर्चुअल कम्युनिकेशन के माध्यम से उनसे बात कर सकते हैं। क्या होती हैं पैरोल-फरलो, जिन पर राम रहीम बाहर आता है… —————- ये खबर भी पढ़ें…. सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ गवाही अटकी:अमेरिका से नहीं मिला सहयोग; कोर्ट बोली- CBI इंडियन एंबेसी से मदद ले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ नपुंसक बनाने के मामले में एक अहम गवाह की गवाही पंचकूला की कोर्ट में नहीं हो सकी। यह गवाह अमेरिका में रहता है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान देने को तैयार था, लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग से सहयोग न मिलने के कारण उसकी गवाही अटक गई। (पूरी खबर पढ़ें)
https://ift.tt/WcNM6wb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply