DniNews.Live

डेढ़ साल बाद लापता असलम मुरादाबाद जेल में मिला:पुलिस ने यक्ष ऐप से पता लगाया, बाइक चोरी में है बंद

हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के गौसा गांव निवासी असलम, जो पिछले डेढ़ साल से लापता था, उसे सोमवार को मुरादाबाद जेल में पाया गया है। पुलिस ने यक्ष ऐप की मदद से यह जानकारी हासिल की। असलम बाइक चोरी के एक मामले में जेल में बंद है, जबकि उसकी पत्नी ने पहले उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। असलम की पत्नी लल्ली ने एसीजेएम (द्वितीय) की अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी। इसमें उसने बताया था कि उसका पति असलम चंडीगढ़ कमाई करने गया था और उसके बाद से लापता है। लल्ली ने अतरौली थाने के वृंदावन निवासी सुमित पर पति के अपहरण का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर संडीला पुलिस ने 29 जून 2024 को सुमित के खिलाफ धारा 364/506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में संडीला पुलिस और सीओ संडीला जांच कर रहे थे। पुलिस असलम को अन्यत्र तलाश कर रही थी, लेकिन यक्ष ऐप से मिली जानकारी ने मामले का खुलासा किया। यक्ष ऐप से पता चला कि असलम को 30 अक्टूबर 2023 को संभल जिले के थाना गुन्नौर की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह मुरादाबाद की जेल में बंद है। यक्ष ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें किसी भी आरोपी या अपराधी का इतिहास, वर्तमान स्थिति और उसका आपराधिक विवरण दर्ज किया जाता है। इसी ऐप के माध्यम से असलम का पता लगाया जा सका।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *