DniNews.Live

डीसीएस पीजी कॉलेज में 25 मार्च को युवा संसद होगा:’विकसित भारत’ पर युवा करेंगे नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

मऊ जिले के डी.सी.एस. पी.जी. कॉलेज, मऊ में 25 मार्च को “विकसित भारत युवा संसद 2026” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से आयोजित हो रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ और समसामयिक मुद्दों पर तार्किक विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18-25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को एक मंच मिलेगा, जहां वे विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने जनपद के सभी युवाओं से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *