Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

डीजे पर मनपसंद गाना न बजने पर दूल्हे की पिटाई:अमरोहा में दोस्तों ने पीटा, निकाह छोड़ एसपी ऑफिस पहुंचा दूल्हा


                 डीजे पर मनपसंद गाना न बजने पर दूल्हे की पिटाई:अमरोहा में दोस्तों ने पीटा, निकाह छोड़ एसपी ऑफिस पहुंचा दूल्हा

डीजे पर मनपसंद गाना न बजने पर दूल्हे की पिटाई:अमरोहा में दोस्तों ने पीटा, निकाह छोड़ एसपी ऑफिस पहुंचा दूल्हा

अमरोहा में डीजे पर मनपसंद गाना न बजाने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे को उसके दोस्तों ने पीट दिया। इस घटना के बाद दूल्हा निकाह छोड़कर परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मानकजुड़ी की है। जानकारी के अनुसार, मानकजुड़ी निवासी अरमान की बारात अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय जा रही थी। शादी से पहले बारात चढ़त के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना न बजाने को लेकर दूल्हे और उसके दोस्तों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मुस्लिम दूल्हे अरमान के हिंदू दोस्तों ने मनपसंद गाना न बजाने से नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों और परिजनों के बीच भी मारपीट और हंगामा हुआ, जिससे बारात में तनाव की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर दूल्हा अरमान निकाह के लिए जाने की बजाय सीधे परिजनों के साथ अमरोहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। दूल्हे ने एसपी अमरोहा के दफ्तर में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *