DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डीआईजी और एसडीओ ऑफिस के पीछे अतिक्रमण पर बुलडोजर

सिटी रिपोर्टर|मुजफ्फरपुर शहर के अति-संवेदनशील कलेक्ट्रेट परिसर इलाके में गुरुवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीओ व डीआईजी ऑफिस के पीछे अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला। चाय-नाश्ते की दुकान तोड़ी गई। कमिश्नर कार्यालय के गेट से लेकर डीएम आवास होते हुए हॉ​िस्पटल रोड तक अभियान चला। अस्थाई ठेले-खोमचे, कुर्सी, बेंच, ट्रंक समेत 18 सामान जब्त किए गए। जिला प्रशासन, निगम और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। फुटपाथ और सरकारी जमीनों से अस्थाई अतिक्रमण तत्काल हटाया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक कार्यालयों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। ऑटो पर सख्ती बरतने में दिख रही उदासीनता शहर में ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले बेलगाम ऑटो व ई-रिक्शा पर कार्रवाई होनी है। ऑटो रूट निर्धारित होने के बावजूद इसकी धज्जी उड़ाई जा रही है। इसपर नियंत्रण के लिए पिछले दिनों नगर आयुक्त ने कमेटी का गठन किया। इसमें नगर निगम, डीटीओ व ट्रैफिक डीएसपी शामिल हैं। सप्ताह में दो दिन अभियान चलना है, लेकिन बैठक के समय एक ही दिन अभियान चला।


https://ift.tt/BucLfq1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *