DniNews.Live

डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी, युवक गिरफ्तार:कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

कन्नौज में मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव को लेकर व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर गांव का है। यहां के निवासी संदीप कटियार उर्फ महाराज सिंह ने पाहला गांव के आशीष कुमार की व्हाट्सएप स्टोरी पर डिम्पल यादव की तस्वीर देखी थी। इसके बाद संदीप ने आशीष को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर डिम्पल यादव के लिए अभद्र टिप्पणी की। आशीष कुमार ने इस अभद्र टिप्पणी का स्क्रीनशॉट ले लिया। इसके बाद सपा नेता अजय यादव, आदित्य यादव, कल्याण सिंह दोहरे, अजीत यादव, रजनीकांत पाल, विशाल यादव, आशुतोष यादव, अंशू पाल और दीपक नेता सहित कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिनोद कुमार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी बिनोद कुमार के निर्देश पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने संदीप कटियार उर्फ महाराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *