DniNews.Live

डिप्टी सीएम ने बोन मैरो सेंटर का उद्घाटन किया:बोले- भारतीय संस्कृति दिखाने वाली फिल्मों का अभिनंदन हो

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शारदा हेल्थकेयर में उत्तर भारत के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) सेंटर का उद्घाटन किया। यह बीएमटी सेंटर ल्यूकेमिया, थैलेसीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया समेत कई गंभीर रक्त रोगों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उन्नत संक्रमण नियंत्रण सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी। इस सेंटर के शुरू होने से उत्तर भारत में बोन मैरो ट्रांसप्लांट इलाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के मौके पर बृजेश पाठक ने फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो फिल्में भारतीय संस्कार और संस्कृति को दिखाती हैं, उनका सभी को स्वागत करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ तुच्छ मानसिकता के लोग भारत के संस्कारों को रोक नहीं सकते। इस दौरान उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और यह एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा होगा। शारदा ग्रुप के चेयरमैन पीसी गुप्ता ने कहा कि उत्तर भारत के सबसे बड़े बीएमटी सेंटर की शुरुआत के साथ संस्थान भविष्य के हेल्थकेयर सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक इलाज को सुलभ बनाएगी और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के नए मानक स्थापित करेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *