![]()
डंपर ने बाइक सवार को कुचला, सड़क पर बिखरे अंग:ग्वालियर में लकड़ी से अंगों को समेटना पड़ा; युवक यूपी का रहने वाला था
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। डंपर ने टक्कर से गिरे बाइक सवार युवक के ऊपर से ट्रक के दोनों पहिए गुजर गए। उसके शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए और खाल सड़क से चिपक गई। शरीर के अंगों को लकड़ी से समेटना पड़ा। घटना मंगलवार शाम को मोतीझील रोड बहोड़ापुर की है। मृतक की पहचान विपिंद्र सिंह चौहान (24) के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के जालौन का रहने वाला था। यहां ग्वालियर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। ड्यूटी से लौटते समय हादसा हो गया। लोग बोले- पेट और मुंह के हिस्से बाहर निकले स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेट और मुंह के हिस्से से अंग बाहर आ गए थे। लकड़ी की मदद से सड़क पर बिखरे अंगों को समेटकर शव के पास इकट्ठा करना पड़ा। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और चक्काजाम की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली। पुलिस कर रही आरोपी की तलाश पुलिस ने डंपर (MP07 GA 7240) जब्त कर लिया है। आसपास CCTV कैमरे नहीं होने से हादसे का वीडियो सामने नहीं आ सका है। सीएसपी कृष्ण पाल सिंह के मुताबिक, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply