DniNews.Live

डंपर की टक्कर में चालक के दोनों पैर कटे:प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, प्रयागराज रेफर

प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। डिहवा गांव के पास प्रतापगढ़–चित्रकूट मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे दूसरे डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे वाले डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल चालक की पहचान 35 वर्षीय शुभम मिश्रा पुत्र लल्लन मिश्रा निवासी खिदिरपुर (मिश्रा का पुरवा) के रूप में हुई है। वह डंपर संख्या UP 70 MT 2275 चला रहे थे। टक्कर के बाद वह केबिन में इस तरह फंसे कि उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो गया। हादसे में उनके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर कट गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रवण कुमार और चौकी इंचार्ज अमित द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों डंपरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *