DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ठंड में वृद्धि, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

भास्कर न्यूज|दरभंगा शहर और आसपास के इलाकों में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा (समस्तीपुर) द्वारा सोमवार पहली दिसंबर को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार क्षेत्र में ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ पछुआ हवा ने भी लोगों को कंपकंपी महसूस कराई है। सुबह की भारी नमी और आसमान में हल्की धुंध से मौसम पूरी तरह सर्द अहसास कराने लगा है। जारी विवरण के अनुसार अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे दर्ज हुआ, जिससे रात और सुबह का तापमान एकदम गिर गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह तापमान आने वाले दिनों में और नीचे जा सकता है और दरभंगा में सर्दी का प्रभाव तेज होता जाएगा। वहीं, रिपोर्ट बताती है कि सोमवार देर रात और सुबह के समय हवा में भारी नमी दर्ज की गई। सुबह 7 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97% दर्ज हुई, जबकि दोपहर 2 बजे यह घटकर 58% रह गई। नमी अधिक होने से शहर में सुबह के समय गलन और धुंध की स्थिति बनती दिखी। इससे लोगों को सुबह टहलने और बाहर निकलने में ठिठुरन का सामना करना पड़ा। मौसम केंद्र के अनुसार हवा की औसत गति 6.6 किमी प्रति घंटा और दिशा पछिया रही। पछुआ हवा चलना उत्तर बिहार में ठंड बढ़ाने का संकेत माना जाता है।


https://ift.tt/5ugqoCm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *