DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ठंड में बेघरों की बढ़ी मुश्किलें, आश्रय स्थल की मांग तेज

भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले में ठंड बढ़ने लगी है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। कृषि वैज्ञानिक निरंजन हजारी ने बताया कि अत्यधिक ठंड से आलू, प्याज, मिर्च और मक्का जैसी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। यदि किसान समय रहते सतर्कता नहीं बरतेंगे तो उन्हें अपने खेतों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। निरंजन हजारी ने किसानों को सलाह दी है कि ठंड के दौरान फसलों का उचित उपचार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई की उचित व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा, ठंड बढ़ने पर पाला की संभावना अधिक हो जाती है, इसलिए किसान अपने खेतों के चारों ओर धुआं जलाकर ठंड के प्रभाव को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही, फसलों का स्प्रे करना भी फायदेमंद रहेगा। कृषि विशेषज्ञ ने यह भी बताया कि सामान्य ठंड फसलों के लिए लाभदायक होती है, लेकिन अत्यधिक ठंड किसानों की फसलों के लिए हानिकारक हो सकती है। हल्की ठंड गेहूं, मक्का और अनूप फसलों के लिए लाभकारी मानी जाती है, क्योंकि इससे फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार होता है। इस साल जिले में मक्का की बुवाई लगभग 22,000 हेक्टेयर में हुई है, जबकि गेहूं की बुवाई 11,000 हेक्टेयर और राई की बुवाई 1,600 हेक्टेयर में की गई है। जिले में सर्दी का मौसम बढ़ने से किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।


https://ift.tt/iW4Osz8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *