पटना में चार दिन बाद मंगलवार को धूप निकली, लेकिन शाम 4 बजते ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 दिसंबर को राज्य के 25 जिलों में कोल्ड डे के साथ घना कुहासे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि पटना में मौसम थोड़ा अच्छा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 1 जनवरी को भी पटना में अन्य हिस्सों की तुलना में मौसम ठीक रहेगा। मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार ने बताया कि जहां धूप निकल रही है, वहां ठंड बढ़ेगी। क्योंकि, इससे धरती की सतह की गर्मी आकाश में फैल जाती है, जिससे ठंड लगती है। यानी, अब ठंड का अहसास और बढ़ेगा। बिहार के दक्षिणी भाग में धूप निकलेगी और वहां ठंड बढ़ेगी। राजगीर सबसे गर्म और ठंडा आगे क्या : 31 दिसंबर राज्य के उत्तरी और दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में भीषण शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। 1 जनवरी : उत्तर के जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
https://ift.tt/FPWxcZM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply