DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रैक पर सेल्फी, वीडियो व रील नहीं बनाने की लोगों को दी गई चेतावनी

सिटी रिपोर्टर| फतेहपुर गुरपा-गझंडी रेल सेक्शन पर ट्रेनों एवं रेल ट्रैक से जुड़ी घटनाओं की रोकथाम को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, हॉल्ट एवं ट्रेनों में यात्रियों तथा आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार तथा अन्य बल सदस्यों ने यात्रियों को नशाखुरानी से सावधान रहने, अपरिचित व्यक्तियों से अनावश्यक दोस्ती नहीं करने की सलाह दी। साथ ही चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने, बिना कारण एसीपी (चेन पुलिंग) नहीं करने, पायदान पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा नहीं करने तथा ट्रेन में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। यात्रियों को ट्रैक पर सेल्फी या वीडियो नहीं बनाने, महिला एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा नहीं करने की भी चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त स्टेशन से सटे गांवों में ग्रामीणों को रेल संपत्ति की सुरक्षा, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने, अवैध समानों के परिवहन से बचने, सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ नहीं करने तथा रेल ट्रैक और पुलों पर अनधिकृत प्रवेश से बचने के प्रति जागरूक किया गया। आरपीएफ ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


https://ift.tt/aXBWj0L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *