![]()
ट्रैक्टर-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में पिता की मौत, बेटा घायल:बरेली में फिदाईपुर के पास हुआ हादसा, मिर्जापुर की ओर जा रहे थे
बरेली के शाही में मंगलवार दोपहर धनेटा–शीशगढ़ मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। यह हादसा हनुमान मंदिर के आगे फिदाईपुर के पास एक पिकअप कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के मोहल्ला जगतपुरा निवासी हरीश राठौर (पुत्र रघु लाल) अपने बेटे रोहित राठौर के साथ पिकअप कार से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुनका की तरफ से एक खाली ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। दोपहर करीब 2 बजे हनुमान मंदिर से आगे फिदाईपुर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिता हरीश राठौर और बेटा रोहित राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए बरेली भेजा। बरेली में डॉक्टरों ने हरीश राठौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित राठौर का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप में 1000 लीटर तेल चार ड्रम में लदा हुआ था, जो सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply