DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रैक्टर चालक को जूता मारने की धमकी का VIDEO वायरल:AIMIM विधायक जाम देखकर भड़के, सड़क पर हुई नोकझोक

किशनगंज के कोचाधामन से सरवर आलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक सड़क जाम को लेकर एक ट्रैक्टर चालक पर नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल क्लिप में उन्हें चालक को ‘जूता मारने’ तक की चेतावनी देते सुना जा सकता है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। ‘मैट्रिक की परीक्षा चल रही है और आप जाम लगाए हैं’ बताया जा रहा है कि यह घटना बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के दौरान हुई। परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे छात्रों और अभिभावकों को सड़क जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान विधायक मौके पर पहुंचे और जाम का कारण एक ट्रैक्टर को बताते हुए चालक से तीखी नोकझोंक करने लगे। वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि “मैट्रिक की परीक्षा चल रही है और रोड पर जाम लगाकर आप काम कर रहे हैं।” सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं,आक्रामक रवैये पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग परीक्षा के दौरान जाम को गंभीर समस्या बताते हुए विधायक की सख्ती को जायज ठहरा रहे हैं। वहीं, कई अन्य यूजर्स ने विधायक की भाषा और आक्रामक रवैये पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एक जनप्रतिनिधि को संयमित भाषा का इस्तेमाल करते हुए प्रशासनिक स्तर पर समाधान निकालना चाहिए। कुछ टिप्पणियों में इस व्यवहार को ‘सत्ता के दुरुपयोग’ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सरवर आलम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से विधायक हैं और सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, मैट्रिक परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।


https://ift.tt/kLPNRDn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *