DniNews.Live

ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत:मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल, सत्संग से लौटते समय हुआ हादसा

एटा में विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग से लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक पर युवक के साथ उसकी मां और पत्नी भी थी। हादसे में युवकी मौत हो गई, जबकि मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसा पटियाली थाना क्षेत्र के बहादुर नगर, कासगंज के पास हुआ। तीनों एक सत्संग से लौट रहे थे। घर लौटते समय हुआ हादसा
पवन (25) अपनी मां कुमर सिंह (50) पत्नी पूनम (23) के साथ मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर परम गूटी उद्देतपुर लौट रहा था। वे साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में शामिल होकर वापस आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मां और पत्नी का इलाज जारी
राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की सहायता से एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मां कुमर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पूनम का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। भोले बाबा के सत्संग से लौट रहा था परिवार
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए कासगंज जनपद मुख्यालय भेजा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घायल महिला की रिश्तेदार रजनी ने बताया कि यह हमारी मामी हैं, जिनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बहू घायल है और मामी भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने पुष्टि की कि ये लोग सत्संग से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *