DniNews.Live

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार का हाथ कट गया:बांदा में गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, स्वराज कॉलोनी के पास घटना

बांदा में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सचिन का हाथ धड़ से अलग हो गया। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कॉलोनी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का दाहिना हाथ पूरी तरह कट गया। स्थानीय लोगों की त्वरित मदद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। डॉक्टरों ने दी जानकारी जिला अस्पताल के डॉक्टर अशोक सचान ने बताया कि देर रात सचिन को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर की टक्कर से उसका हाथ अलग हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *