DniNews.Live

ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:ई-रिक्शा से मोहम्मदाबाद जाते समय हुआ हादसा, एक घायल

फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। किसान मोहम्मदाबाद कस्बा में बाजार करने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, शेखपुर खजुरी गांव निवासी अजय पाल (45) बुधवार दोपहर बाद ई-रिक्शा से मोहम्मदाबाद कस्बा जा रहे थे। वह ई-रिक्शा में आगे की तरफ बैठे थे, जबकि तीन अन्य सवारियां पीछे थीं। गांव के बाहर निकलते ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। हादसे में अजय पाल और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य तीन सवारियों को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद अजय पाल के बेटे मोनू ने अपने पिता को गंभीर हालत में उठाया और पहले एक निजी नर्सिंग होम ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में डॉक्टरों ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया गया कि अजय पाल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनके दो बेटे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *