ट्रेन में बारातियों को पीटा, पथराव किया, दूल्हे के भाई का सिर फटा

फतुहा स्टेशन पर हंगामा, सवा घंटा रुकी ट्रेन 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस में बदमाशों ने बारात से लौट रहे लोगों को पीटा। एक बाराती घायल हो गया। बख्तियारपुर से फतुहा तक चलती ट्रेन में मारपीट और पथराव होता रहा। फतुहा के दौलतपुर बरगांया का उत्तम भास्कर पटना के आशियाना नगर में रहता है। उसकी बारात विलासपुर गई थी। विवाह के बाद साउथ बिहार एक्सप्रेस से बारात पार्टी लौट रही थी। दूल्हा उत्तम भास्कर और उसकी दुल्हन का रिजर्वेशन एसी फर्स्ट क्लास के एच वन कोच में था। बारात के लोग अन्य कोच में थे। दूल्हा उत्तम भास्कर के मुताबिक, ट्रेन बख्तियारपुर से खुली तो उस कोच में चार-पांच बदमाश घुस गए और उसकी केबिन का दरवाजा पीटने लगे। बख्तियारपुर से खुसरुपुर के बीच कई बार दरवाजा पीटा। उत्तम भास्कर ने अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर इसकी सूचना उस ट्रेन में सवार अपने परिजनों को दी। उसके परिजन तत्काल एच वन बोगी में पहुंचे। उनके पहुंचते ही बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट करने लगे। इसी दौरान ट्रेन फतुहा स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई। ट्रेन के रुकते ही बदमाश उतरकर भागने लगे और ट्रैक से पत्थर उठाकर बारातियों पर पथराव करने लगे। पथराव में दूल्हा के भाई निरंजन कुमार का सिर फूट गया।
दूल्हा और उसका घायल भाई किराया फ्लाइट की तरह, सुरक्षा की व्यवस्था नहीं : एच वन बोगी का किराया फ्लाइट की तरह है, पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं। इसी वजह से उपद्रवियों का हौसला बढ़ा हुआ है। मोकामा से पटना तक आने वाली सभी ट्रेनों में उपद्रवी बिना टिकट के सवार हो जाते हैं। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। ट्रेन में सुरक्षाकर्मी भी नहीं थे। घटना होने के बाद फतुहा स्टेशन पर पुलिस पहुंची, जबकि उपद्रवी बख्तियारपुर से ही उत्पात मचाते आ रहे थे। पटना तक साथ गई रेल पुलिस : यह देख प्लेटफॉर्म और ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। ट्रेन करीब सवा घंटा रुकी रही। यात्री सुरक्षा को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख रेल पुलिस प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची, तबतक बदमाश भाग चुके थे। दूल्हा उत्तम भास्कर ने बताया कि बदमाश लूटपाट करने की नीयत से कोच में घुसे थे। बारातियों ने बताया कि एक बदमाश के हाथ में चाकू भी था। ट्रेन फतुहा से तभी खुली, जब रेल पुलिस साथ गई। यात्रियों के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया। पटना रेल पुलिस ने जीरो एफआईआर कर फतुहा रेल थानेदार को मामले की जांच और गिरफ्तार करने को दे दिया। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/nRd1KGt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top