Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:घाटमपुर में सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव


                 ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:घाटमपुर में सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:घाटमपुर में सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घाटमपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव टेनापुर मोड़ के सामने पतारा गौशाला के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान राजेश उर्फ छोटू (22) पुत्र श्याम बाबू, निवासी गुजैनी, कानपुर के रूप में हुई है। वह बचपन से ही अपने मामा कलिका प्रसाद के साथ टेनापुर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार राजेश रविवार देर रात से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ लोग जब रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो उन्होंने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान राजेश के रूप में की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर परिजन शव को देखकर बिलख पड़े। मामा कलिका प्रसाद ने बताया कि राजेश बचपन से ही उनके साथ रह रहा था। वह ट्रक में परिचालक (कंडक्टर) का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का माना जा रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। एसीपी का बयान घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *