कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में जैनपुर गांव के सामने एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्राला और सवारियों से भरी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बस से निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से भोगनीपुर की ओर जा रही थी। हादसे में घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर ट्रक चालक अभी भी वाहन में फंसा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का संभावित कारण बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है।

Leave a Reply