उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बुधवार को शक्ति भवन में विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने गर्मी में बिजली कटौती न हो, इसे लेकर कई तरह के निर्देश जारी किए। डॉ. गोयल ने कहा कि जहां ट्रांसफार्मर की जवाबदारी वहां के अधीक्षण अभियंता पर होगी। ट्रांसफार्मर जलने पर सीधे उन पर कार्रवाई होगी। दक्षिणांचल और पश्चिमांचल में पावर ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता पर विशेष नजर रखते हुए निदेशक (तकनीकी) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मध्यांचल में 63 ट्रांसफार्मर में फ्यूज ही नहीं लगा था डॉ. गोयल ने कहा कि गर्मियों में ट्रांसफार्मर की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। एक ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी होती है। उन्होंने जोर देकर कहा, “ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त न हों, इसके लिए सजग रहिए। मेंटीनेंस के लिए पर्याप्त राशि दी गई है। समय पर सभी ट्रांसफार्मर में फ्यूज सेट और टेल लेस जैसे सुरक्षा उपकरण शत-प्रतिशत लगा लें। मध्यांचल में 63 ट्रांसफार्मर जांच में ऐसे पाए मिले, जिसमें फ्यूज ही नहीं लगे थे। इस पर भी जिम्मेदारी तय कर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश बिजली बिल वसूली पर भी सख्त रुख बैठक में डॉ. गोयल ने बिजली बिल वसूली को मिशन मोड में करने के निर्देश दिए। कहा कि जितनी बिजली दी जाए, उतना बिल वसूला जाए। बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें कनेक्शन काटने की चेतावनी दें। बिजली बिल राहत योजना में किस्तें जमा न करने वालों को भी चिह्नित कर राशि वसूली जाए। रिचार्ज होते ही स्मार्ट मीटर वाले कनेक्शनों की बिजली हो चालू स्मार्ट मीटर के निगेटिव बैलेंस वाले कनेक्शन रिचार्ज के बाद तुरंत जुड़ जाएं। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं के गलत बिल की शिकायत पर तुरंत सुधार किया जाए। 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की लगातार समीक्षा हो। मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरिफिकेशन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। अवैध बिजली चोरी पर अभियान अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि जहां बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, वहां के परिसरों में विशेष जांच अभियान चलाया जाए। कोई अवैध बिजली उपयोग कर रहा है तो पकड़कर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराएं। बैठक में यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply