DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रम्प-पुतिन के अधिकारियों की सीक्रेट मीटिंग पर विवाद:दावा- यहीं यूक्रेन जंग खत्म करने का प्लान बनाया; कई अमेरिकी अधिकारियों को भनक तक नहीं

यूक्रेन जंग खत्म करने को लेकर अमेरिकी और रूसी अधिकारियों की सीक्रेट मीटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रॉयटर्स के मुताबिक अक्टूबर में हुई इस मीटिंग की जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के कई अधिकारियों को नहीं थी। मीटिंग इतनी सीक्रेट थी कि सरकार की सामान्य प्रक्रिया को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। कई अधिकारियों को न इसके बारे में जानकारी दी गई और न कोई आधिकारिक मंजूरी ली गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसे लेकर सरकार के अंदर नाराजगी है। इसी मीटिंग में 28 प्लान वाला प्रपोजल बनाया गया था। फ्लोरिडा के मियामी में हुई इस बैठक में ट्रम्प प्रशासन के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, ट्रम्प के दामाद जारेड कुशनर और रूस के किरिल दिमित्रिएव शामिल हुए थे। दिमित्रिएव रूस के बड़े सॉवरेन फंड RDIF के चीफ हैं। उन पर 2022 से अमेरिकी प्रतिबंध लगे हुए हैं। अमेरिका ने उन्हें आने के लिए छूट दी थी। दिमित्रिएव को पुतिन का करीबी माना जाता है। यूक्रेन जंग पर अमेरिका से बातचीत में उनकी अहम भूमिका रही है। यूक्रेन जंग रोकने ट्रम्प का 28 पॉइंट बैठक के बाद एक 28 पॉइंट का प्लान तैयार किया है। इसके मुताबिक यूक्रेन को अपना लगभग 20% हिस्सा रूस को देना होगा। इसमें पूर्वी यूक्रेन का डोनबास का इलाका शामिल है। यूक्रेन मात्र 6 लाख जवानों वाली सेना ही रख सकेगा। नाटो में यूक्रेन की एंट्री नहीं होगी। नाटो सेनाएं यूक्रेन में नहीं रहेंगी। प्लान में कहा गया है कि रूस द्वारा शांति प्रस्तावों को मानने पर उस पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा। साथ ही यूरोप में जब्त की गई लगभग 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति भी डीफ्रीज होगी। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ हैं। जेलेंस्की को प्लान मानने के लिए 27 नवंबर की डेडलाइन ट्रम्प ने कहा है कि मुझे भरोसा है कि यूक्रेन मेरे पीस प्लान को स्वीकार करेगा। ट्रम्प ने 27 नवंबर तक जेलेंस्की को प्लान पर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया हुआ है। इस बीच शुक्रवार देर रात को रूस ने अमेरिकी प्लान का समर्थन किया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ट्रम्प का ये प्लान यूक्रेन में स्थायी शांति का आधार बनेगा। ट्रम्प का 28 पॉइंट फ्रेमवर्क यह 28 पॉइंट प्लान ट्रम्प प्रशासन के गाजा पीस प्लान से प्रेरित बताया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह योजना दोनों पक्षों (रूस और यूक्रेन) से इनपुट लेकर तैयार की गई है, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया। संभावित योजना को चार पार्ट में बांटा गया है- 1-7: यूक्रेन में शांति (क्षेत्रीय और सैन्य व्यवस्था) 8-14: सुरक्षा गारंटी (यूक्रेन और यूरोप के लिए) 15-21: यूरोप में सुरक्षा (क्षेत्रीय स्थिरता) 22-28: भविष्य की अमेरिकी भूमिका (दीर्घकालिक संबंध) ———————————


https://ift.tt/3YLBneJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *