अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत अहम मानी जा रही है। फिलहाल बातचीत के मुद्दों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों, वैश्विक हालात और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को लेकर भी बात होने की संभावना है। राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। बातचीत से जुड़े और ब्यौरे का इंतजार है। ट्रम्प ने आज ही अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थी। एक में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो शेयर की थी, जबकि दूसरे में पीएम मोदी के साथ एक मैगजीन का कवर शेयर किया था। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
https://ift.tt/a4TQerm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply