DniNews.Live

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:साथी को लेने घर से निकला था, नंबर प्लेट से हुई पहचान

किशनी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान बाइक की नंबर प्लेट से हुई। यह घटना ऊसराहार रोड पर खरसरिया के पास हुई। चौकोना गांव, थाना किशनी निवासी 30 वर्षीय गिरंद सिंह पुत्र कप्तान सिंह अपनी बाइक से कुर्रा की ओर जा रहे थे। वह अपने साथी महेंद्र को लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गिरंद सिंह सड़क किनारे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के आधार पर लगभग एक घंटे बाद युवक की पहचान गिरंद सिंह के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि गिरंद सिंह घर से अपने साथी को लेने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *