Breaking News

ट्रक चालक को जबरन ले जाकर मारपीट का आरोप:इटावा में रुपए के विवाद में बढ़ा मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


                 ट्रक चालक को जबरन ले जाकर मारपीट का आरोप:इटावा में रुपए के विवाद में बढ़ा मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ट्रक चालक को जबरन ले जाकर मारपीट का आरोप:इटावा में रुपए के विवाद में बढ़ा मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

इटावा में सैफई क्षेत्र के बघुईया गांव में ट्रक चालक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने ट्रक मालिक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरे पक्ष ने इसे रुपये के लेनदेन का विवाद बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। जबरन ले जाने और मारपीट का आरोप गांव बघुईया निवासी देवेंद्र ने शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई प्रवेश उर्फ बब्बू गांव के ही सुनील कुमार का ट्रक चलाता है। आरोप है कि करीब तीन महीने का भुगतान बकाया था। इसी बीच दो अप्रैल को सुनील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ कार से आया और घर के पास से प्रवेश को जबरन अपने साथ ले गया। स्वजनों का कहना है कि प्रवेश को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट का वीडियो कॉल के जरिए दूसरे चालक को दिखाया गया और उससे जुड़े फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
दोनों पक्ष आमने-सामने, थाने में पूछताछ रविवार को दो दर्जन लोग थाने पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। शनिवार शाम ट्रक मालिक सुनील कुमार खुद प्रवेश को लेकर थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर अलग-अलग पूछताछ की। ट्रक मालिक का कहना है कि चालक के पास उसके करीब 39 हजार रुपये बकाया थे, जो वापस नहीं किए जा रहे थे। इसी कारण उसे अपने साथ ले जाकर ट्रक चलवाने और रकम समायोजित करने की बात कही गई थी। ग्रामीणों में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रवेश के साथ गंभीर मारपीट की गई है और उसके शरीर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसकी मां अनारश्री ने बताया कि परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है और इस घटना के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *