ट्रक के नीचे आई स्कूटी, बाल बाल बचा सवार:ट्रक चालक ने स्कूटी सवार की कराई डाक्टरी, स्कूटी सवार बिना कार्रवाई किए लौटा
![]()
ट्रक के नीचे आई स्कूटी, बाल बाल बचा सवार:ट्रक चालक ने स्कूटी सवार की कराई डाक्टरी, स्कूटी सवार बिना कार्रवाई किए लौटा
मेरठ के सिविल लाइन इलाके में रविवार रात बड़ा हादसा होते होते बचा। यहां साकेत चौराहे के निकट स्कूटी सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार घायल हो गया। गनीमत रही कि गंभीर चोट नहीं आई। ट्रक चालक खुद स्कूटी सवार को लेकर अस्पताल पहुंचा और उपचार दिलाया। बाद में युवक बिना कार्रवाई किए लौट गया। पुलिस का कहना है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। पहले एक नजर हादसे पर
रविवार रात साकेत चौराहे की ओर से एक नीले रंग की स्कूटी पर सवार युवक जेलचुंगी की तरफ जा रहा था। राजेश्वरी पैलेस के निकट अचानक स्कूटी सवार युवक यू टर्न लेने लगा। बताया जाता है कि सामने से ट्रक आ रहा था, जिसका चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया और उसने स्कूटी में टक्कर मार दी। दूर जाकर गिरा स्कूटी सवार
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक दूर जाकर गिरा। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई। स्कूटी भी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। हादसा होते देख ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिये और नीचे उतर आया। भीड़ के एकत्र होने से पहले वह स्कूटी सवार को लेकर पास के अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार दिलाया। युवक ने कार्रवाई से किया मना
स्कूटी सवार को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद चालक अपने ट्रक के पास आया। यहां लोगों की भीड़ जमा थी और उन्होंने ट्रक के नीचे से स्कूटी निकाल ली थी। पूछताछ में पता चला कि स्कूटी सवार युवक मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला था और अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। उसने अपना नाम कुणाल बताया। साथ ही किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। युवक ने पुलिस से किसी भी कार्रवाई के लिए इंकार कर दिया और वहां से चला गया। एसएचओ बोले- नहीं मिली कोई तहरीर सिविल लाइन एसएचओ सौरभ तिवारी ने बताया कि युवक को ज्यादा गंभीर चोट नहीं थी। कुछ लोग गलती भी स्कूटी सवार की बता रहे थे। इसके बाद युवक ने किसी भी कार्रवाई से साफ मना कर दिया। बाद में ट्रक चालक भी वहां से चला गया। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
