DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मोतिहारी में आगे निकलने की कोशिश में हुआ हादसा, NH पर लगा जाम

मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र के चकबारा गांव के पास शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इमिलिया भगवानपुर गांव निवासी हरेंद्र पंडित के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पीपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आगे निकलने के प्रयास में हुआ हादसा एक ट्रक पीपरा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोनू कुमार अपनी बाइक से ट्रक के पीछे आ रहे थे और बाईं ओर से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक ट्रक चालक ने वाहन को बाईं ओर मोड़ दिया, जिससे ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सोनू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ट्रक चालक की कर रही पहचान सूचना मिलने पर पीपरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कराया। पीपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/tbNcCHG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *