DniNews.Live

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों को मौत:कानपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड किया जाम


                 टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों को मौत:कानपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड किया जाम

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों को मौत:कानपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड किया जाम

कानपुर में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। वे दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। पूरा मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के रेउना का है। अब जानिए पूरा मामला…. घाटमपुर नगर के नौबास्ता में रहने वाली प्रेमा देवी (60) की बीमारी से बुधवार रात मौत हो गई थी। गुरुवार दोपहर परिवाले उनका अंतिम संस्कार करने मूसानगर के यमुना घाट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। मोहल्ले के रहने वाले बलवान (35), उनका चचेरा भाई अजय कुमार (32) और सूरज (29) एक ही बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। शाखा जनवारा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 100 मीटर तक घसीटते चले गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक टैंकर के नीचे आ गए और करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसा बेहद भयावह था। तीनों के शव बुरी तरह कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- शव टैंकर के पहियों के नीचे फंसे रहे और सड़क पर खून फैल गया। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *