DniNews.Live

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार 2 सगे भाइयों की:बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रहमापुर गेट के पास हुआ हादसा, शाहजहांपुर से नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों

बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में टेंपों की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 8 बजे रहमापुर गेट के पास मेरठ-बदायूं मार्ग पर हुई। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें…

मृतकों की पहचान अब्दुल कलीम और उनके भाई आसीम के रूप में हुई है। वे शाहजहांपुर जिले के बम्हैनी चौकी के निवासी सखतर अली के पुत्र थे। दोनों अपनी मोटरसाइकिल से नोएडा में ड्यूटी पर जा रहे थे। जहां पर वह लिफ्ट लगाने का काम करते है। जैसे ही उनकी बाइक रहमापुर गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना तत्काल अहमदगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। अहमदगढ़ पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *