सुपौल में गुरु-शिष्य का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हुआ है। घर जाकर 8वीं की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान 17 साल की छात्रा गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की बात उसने निर्मली निवासी राजाराम कुमार (35) को बताई। आरोपी शिक्षक राजाराम ने उसे आश्वासन दिया कि जल्द ही हम दोनों शादी कर लेंगे। साथ ही, राजाराम ने लड़की से कहा कि गर्भवती वाली बात की जानकारी किसी को नहीं होनी चाहिए। इधर, राजाराम के घर वालों ने उसकी शादी कहीं ओर करा दी। 22 दिन पहले छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म छात्रा ने 22 दिन पहले ननिहाल में बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद 18 नवंबर को पंचायत हुई। पंचायत ने लड़की और उसकी बच्ची को आरोपी राजाराम के घर भेज दिया। शनिवार को छात्रा की नानी इस मामले को लेकर बलुआ थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। एफआईआर में छात्रा को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि ‘मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ नानी के घर में रहती है छात्रा नानी ने बताया कि, बचपन से ही उसकी नतिनी उसके पास रहती है। आठवीं कक्षा में जाने पर राजाराम कुमार को ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा। वह उसे एक साल से पढ़ा रहा था। इसी दौरान राजाराम उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। नानी ने बताया कि पंचों ने बिना शादी कराए नतिनी को राजाराम के घर भेज दिया। वहां उसके घरवाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे ढंग से खाना-पीना भी नहीं दिया जा रहा है। इससे मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा है। उन्हें भी नतिनी से नहीं मिलने दिया जा रहा है। —————————- ये खबर भी पढ़ें टीचर ने 5 साल की बच्ची से किया रेप:बाकी स्टूडेंट्स को घर भेजा, फिर दरिंदगी की; चाची बोली- आरोपी की पैंट पर खून लगा था पटना में 20 साल के युवक ने 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी बच्ची को ट्यूशन पढ़ाता था। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।बुधवार शाम टीचर रोहित कुमार बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने पहुंचा। वो घर से बाहर दालान में बच्चों का पढ़ाता था। कुछ देर बाद उसने बाकी बच्चों को वापस भेज दिया और बच्ची के साथ दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/egkZxsu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply