अररिया शहर के महादेव चौक स्थित टाटा मोटर्स के कोशी कार्स शोरूम से चोरी हुई दो नेक्सॉन कारों में से एक को पुलिस ने चार दिन बाद बरामद कर लिया है। यह कार पूर्णिया जिले के डंगराहा ओपी थाना क्षेत्र के समीप एक ग्रामीण सड़क किनारे मिली। हालांकि, इस मामले में चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया था। इसके बाद एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसने लगातार कार्रवाई की। इसी कार्रवाई के परिणामस्वरूप चोरी हुई दो नेक्सॉन कारों में से एक को बरामद किया जा सका है। SP ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। चोरों ने चोरी के दौरान शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे, ताकि कोई सबूत न बचे। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम की सतर्कता, तकनीकी जांच और सूचना संकलन से पुलिस का दबाव बढ़ा। इसी दबाव के चलते चोरों ने चोरी की गई दो में से एक नेक्सॉन कार को डगरूआ के डंगराहा ओपी थाना क्षेत्र के समीप एक ग्रामीण सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। 2 नेक्सॉन कारें हुई थी चोरी एसआईटी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया और स्थानीय थाना को सूचित करते हुए उसे अररिया थाना ले आई। टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह घटना 17 फरवरी की देर रात हुई थी, जब अज्ञात चोरों ने शोरूम का शटर तोड़कर दो नेक्सॉन कारें चुरा ली थीं।
https://ift.tt/NMiCJFX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply