Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

टांसपोर्टर की हत्या या एक्सीडेंट, दूसरा CCTV आया सामने:परिजनों का हत्या आरोप, GST अधिकारी से चल रहा था विवाद


                 टांसपोर्टर की हत्या या एक्सीडेंट, दूसरा CCTV आया सामने:परिजनों का हत्या आरोप, GST अधिकारी से चल रहा था विवाद

टांसपोर्टर की हत्या या एक्सीडेंट, दूसरा CCTV आया सामने:परिजनों का हत्या आरोप, GST अधिकारी से चल रहा था विवाद

आगरा में टांसपोर्ट संचालक असगर अली का शुक्रवार की रात एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगया था। लेकिन पुलिस अभी तक इसे एक एक्सीडेंट मान रही है। सड़क हादसे का अब एक और वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी की टाइमिंग करीब 3 बजे की है, जिसमें देखा जा सकता है कि असगर अली 4 तारिख की रात अपने गोदाम की ओर जा रहे है। जहां पीछे से आ रही कार ने उन्हें रौद दिया। परिजन अभी तक इसे हत्या मान रहे है। शिकायतकर्ता अब्दुल अली उनका साफ तौर पर कहना है कि वे सड़क के किनारे चल रहे थे। एक दम से एक कार रौद कर चले जाती है। पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है। जो की एक हत्या है और कुछ लोगों ने मिल कर कराई है। ये हादसा तब हुआ जब पिता ने GST अधिकारियों के खिलाफ एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसके अगले दिन फिर अधिकारियों ने गाड़ी पकड़ ली, कागज तक नहीं देखे। जब वे अपने गोदाम पर जा रहे थे, तब ही पीछे से आ रही कार ने गोदाम के पास ही रौद दिया। इससे पहले और भी गाड़ी निकल कर जा रही है। लेकिन उनसे टक्कर नहीं हुई। सीसीटीवी में कार के हार्न तक की आबाज नहीं आ रही है, इससे यही लग रहा है कि हत्या की गई है। इसके अलावा उसने बचाने की भी कोई कोशिश नहीं की है। जिससे साफ दिख रहा है, कि एक्सीडेंट नहीं ये एक सोची समझी साजिश है। मेरे पिता की हत्या कराई गई है। जबकी पुलिस इसे एक एक्सीडेंट बता रही है। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस से इस मामले में गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। तहरीर में शिकायतकर्ता ने एक एक पत्रकार, छात्रनेता और GST अधिकारी और उसके पति के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस जांच कराने की मांग की है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया-सीसीटीवी में साफ तौर पर एक्सीडेंट दिख रहा है। परिजनों का कहना है कि हत्या की गई है। लेकिन अगर वे हमें दोबारा तहरीर देते है। तो हम मुकदमा दर्ज करेंगे। इसके बाद जांच की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *