फिरोजाबाद में भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर जनपद में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। टूण्डला क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिला और पुरुष श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल छाया रहा। यह शोभायात्रा अध्यक्ष दिनेश चंदानी के नेतृत्व में समय लगभग 20:40 बजे दीपा चौराहा से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में करीब 125 से 150 श्रद्धालु शामिल रहे। इसमें 2 आकर्षक झांकियां और 1 डीजे वाहन भी शामिल था, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। शोभायात्रा दीपा चौराहा से शुरू होकर थाना टूण्डला के सामने भारत माता चौक होते हुए निर्धारित मार्ग से गुजरती हुई सिंधी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। रास्ते भर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भगवान झूलेलाल के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस का पर्याप्त बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है। प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से कार्यक्रम कुशलतापूर्वक जारी रहा, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का संदेश भी प्रसारित हुआ।

Leave a Reply