DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झाड़ी शाह बाबा मेले में उमड़ी हजारों की भीड़:DM-SP ने सुरक्षा का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

हरदोई के संडीला कस्बे में हज़रत रब्बानी शाह क़ादरी उर्फ़ झाड़ी शाह बाबा के वार्षिक उर्स और मेले में शनिवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान धार्मिक आयोजन, कव्वालियां और दंगल प्रतियोगिताएं हुईं। देर शाम पुलिस अधीक्षक हरदोई और प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संडीला, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी और प्रभारी निरीक्षक संडीला के साथ मुख्य द्वार, दरगाह मार्ग, पार्किंग स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सादी वर्दी में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भीड़ की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सहायता की स्थिति का भी जायजा लिया। मेले के दूसरे दिन एक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। ईरान के इरफान ईरानी ने पंजाब के बलवंत सिंह को हराकर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए भी हजारों लोग पहुंचे। शनिवार देर रात तक मेले में गहमागहमी बनी रही, लेकिन प्रशासन की सतर्कता के कारण व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही।


https://ift.tt/hbxzC9v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *