DniNews.Live

झांसी में युवती ने निगल ली सल्फॉस, मौत:परिजन बोले-हमें पोस्टमॉर्टम नहीं कराना, भाई शव से लिपट कर रोया


                 झांसी में युवती ने निगल ली सल्फॉस, मौत:परिजन बोले-हमें पोस्टमॉर्टम नहीं कराना, भाई शव से लिपट कर रोया

झांसी में युवती ने निगल ली सल्फॉस, मौत:परिजन बोले-हमें पोस्टमॉर्टम नहीं कराना, भाई शव से लिपट कर रोया

झांसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलकर अपनी जान दे दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्थित काशीनगर मोहल्ले का है। यहां रहने वाली काजल (18) पुत्री ओमप्रकाश ने मंगलवार को घर में रखी सल्फॉस (अनाज में डालने वाली दवा) निगल ली। जहरीला पदार्थ निगलते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना के बाद परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही उसे घर ले जाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। शुरुआत में परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं थे, लेकिन काफी समझाइश के बाद वे मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *