DniNews.Live

झांसी में भाजपा महानगर की कार्यकारिणी घोषित:28 सदस्यीय टीम में 26 नए चेहरे, 15 स्वर्ण, 8 ओबीसी और 3 एससी ने पाई जगह

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर रात झांसी महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई टीम में 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 8 जिला मंत्री समेत 28 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। इसमें 26 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली कार्यकारिणी के सिर्फ दो सदस्य ही अपनी जगह बचा सके हैं। नई टीम में 3 महिलाओं को भी शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में जाति समीकरण भी साधे गए। इसमें 15 स्वर्ण, 8 ओबीसी, 3 अनुसूचित जाति और 2 अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं, पिछड़ा और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों को भी टीम में शामिल किया गया है। इसमें पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल बिरसैनिया शामिल हैं। 8 उपाध्यक्ष बनाए गए, 3 जिला महामंत्री संगठन में बदलाव के बाद पिछले कुछ समय से नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा चल रही थी। 5 मार्च को प्रदेश स्तर से आए पर्यवेक्षक ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से नाम जुटाए थे। इसके बाद शनिवार देर रात कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। महानगर में 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें रानू देवलिया, अखिलेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल लाला, अभिषेक जैन, मनु सिंह गौतम, अमर सिंह कुशवाहा, ममता साहू लशकरी और कपिल बिरसैनिया शामिल हैं। वहीं, विनोद नायक, विकास कुशवाहा और अरविंद राजपूत को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अनिरुद्ध दुबे, देवेंद्र दुबे, विनीत खटीक, देवी मंजूलता, मनोज श्रीवास, अंकित राजा यादव, पलविंदर सिंह और मीनू राजावत को मंत्री बनाया गया है। मंगल प्रसाद श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अंकित साहू को सह कोषाध्यक्ष, प्रियांशु डे को मीडिया प्रभारी तथा मोहित पोरवाल और शैलेंद्र परमार को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कमलेश परिहार, विशाल दीक्षित और दुष्यंत राजपूत को जिला कार्यालय सहमंत्री बनाया गया है। नेताओं के करीबी भी सूची में नई टीम में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के करीबी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। कुछ नामों ने कार्यकर्ताओं को चौंकाया भी है। पार्टी की तय आयुसीमा के बावजूद कुछ पदाधिकारियों के चयन पर भी चर्चा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *