DniNews.Live

झांसी में पत्नी ने सामने युवक ने किया सुसाइड:गिलास में जहर घोलकर पिया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

झांसी में पत्नी ने सामने एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने गिलास में जहर घोलकर पी लिया। जब पत्नी ने पूछा तो बोला कि पान मसाला खा रहा हूं। थोड़ी देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के बघौरा गांव का है। परिजन बोले- फसल खराब होने से दुखी था मृतक का नाम हरिसिंह राजपूत (35) पुत्र छोटेलाल राजपूत था। वह बबीना के बघौरा गांव का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई धनपाल सिंह राजपूत ने बताया कि मेरा भाई हरिसिंह खेती किसानी करता था। आरोप है कि 20 मार्च को बारिश होने से फसल खराब हो गई थी। इससे भाई दुखी थी। शनिवार को उसने पत्नी रामदेवी के सामने गिलास में जहर घोला और पी गया। जब पत्नी ने पूछा तो बोला कि पान मसाला खा रहा हूं। थोड़ी देर बाद भाई की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे घर लाए तो वह बेहोश हो गया। तब आनन फानन में उसे बबीना सीएचसी ले गए। जहां पर भाई को मृत घोषित कर दिया गया। हरिसिंह राजपूत की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उसके छोटे छोटे दो बेटे हैं। जांच कर रहे हैं बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि हरिसिंह राजपूत को मृ़त अवस्था में ही परिजन सीएचसी लाए थे। अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *