Breaking News

झांसी में दोस्त की सगाई में आए युवक की मौत:बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंदा, 30 अप्रैल को बड़े भाई की शादी है


                 झांसी में दोस्त की सगाई में आए युवक की मौत:बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंदा, 30 अप्रैल को बड़े भाई की शादी है

झांसी में दोस्त की सगाई में आए युवक की मौत:बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंदा, 30 अप्रैल को बड़े भाई की शादी है

झांसी में दोस्त की सगाई में आए युवक की मौत हो गई। वह सगाई समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बेकाबू कार ने रौंद दिया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक के बड़े भाई की 30 अप्रैल को शादी है। युवक की मौत के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बबीना थाना क्षेत्र में हुआ है। दिल्ली में जॉब करता था युवक मृतक का नाम अभिषेक कुमार लोधी (23) पुत्र सुरेश था। वह मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के साकुली गांव का रहने वाला था। मृतक की फुफेरी बहन संध्या राजपूत ने बताया- मेरा भाई अभिषेक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। गांव में उसके दोस्त की सगाई थी। इसलिए वह तीन दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार को सगाई में शामिल होकर वह बाइक से अपने चचेरे भाई के घर बिजौली आ रहा था। यहां बाइक रखकर उसे ट्रेन से दिल्ली जाना था। जब वह बबीना में गुरुनानक वर्कशॉप के पास पहुंचा तो एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाई घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस ने मदद से भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। 30 अप्रैल को बड़े भाई की शादी अभिषेक की मौत के बाद घर में मातम छाया है। दो भाइयों में अभिषेक छोटा था। बड़े भाई आशिक का रिश्ता तय हाे चुका है और 30 अप्रैल को शादी होनी है। ऐसे में परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। घर में खुशी का माहौल था। जब अभिषेक घर से निकला तो बोला कि शादी में पहले से ही घर आ जाऊंगा। मगर जब उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो मातम छाया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *