DniNews.Live

झांसी में कल होगी बिजली बोर्ड की बैठक:बिजली की दरों पर होगा मंथन, उपभोक्ता भी दे सकेंगे सुझाव

झांसी में 30 मार्च को बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम पहल होने जा रही है। बिजली विभाग उपभोक्ताओं के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित करेगा। इसको लेकर शनिवार को विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर केपी खान ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में सेवा प्रदाता संस्थाओं के अधिकारी सीधे उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। खास बात यह है कि बैठक में बिजली के टैरिफ यानी दरों को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे। उपभोक्ताओं से पूछा जाएगा कि वर्तमान दरों में क्या बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके।
हालांकि, मुख्य अभियंता ने आगामी योजनाओं की जानकारी को लेकर कहा कि फिलहाल विभाग टैरिफ समेत अन्य तकनीकी सुधारों पर काम कर रहा है। इसके बाद ही जन समस्याओं पर व्यापक स्तर पर संवाद स्थापित किया जाएगा।
बिजली विभाग का मानना है कि उपभोक्ताओं की सीधी भागीदारी से न केवल समस्याओं का बेहतर समाधान निकल सकेगा, बल्कि बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनहितैषी बनाने में भी मदद मिलेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *