DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ज्यादा गेंहू उपज से तुर्किये में 100फीट चौड़ें गढ्ढे बने:खेतों में अब तक 684 गड्ढों की पहचान हुई; ग्राउंड वाटर लेवल घटने से जमीन धंस रही

तुर्किये का अन्न भंडार कहा जाने वाला कोन्या मैदान इन दिनों एक गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। यहां तुर्किये का सबसे ज्यादा गेहूं उगाया जाता है। कोन्या मैदान का कुल कृषि क्षेत्र लगभग 2.6 मिलियन हेक्टेयर है, जो तुर्किये के कुल कृषि क्षेत्र का 11.2% है। क्षमता से ज्यादा उपज और ग्राउंड वाटर के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण यह इलाका सूखा का सामना कर रहा है। इससे जमीनों में सैकड़ों गड्ढें (सिंकहोल) बन रहे हैं, जो खेतों को बर्बाद कर रहे हैं। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी AFAD की नई रिपोर्ट के अनुसार, कोन्या बेसिन में अब तक 684 ऐसे गड्ढों की पहचान की गई है। जबकि कोन्या तकनीकी विश्वविद्यालय के सिंकहोल रिसर्च सेंटर के अनुसार, 2017 में 299 सिंकहोल थे, जो 2021 तक बढ़कर 2,550 हो गए थे। साल 2025 में करीब 20 नए बड़े सिंकहोल बनने की पुष्टि हुई है। इन गड्ढों की गहराई 30 मीटर से ज्यादा और चौड़ाई 100 फीट तक बताई जा रही है। प्रशासन की अनदेखी के कारण संकट बढ़ा यह संकट अचानक नहीं आया है। बल्कि पिछले 20 साल से किसानों और प्रशासन की अनदेखी के कारण यह धीरे-धीरे बढ़ी है। 2025 में यह समस्या और तेज हुई है, क्योंकि सूखा और भूजल दोहन काफी बढ़ गया है। AFAD की रिपोर्ट के मुताबिक करापिनार जिले में अकेले 534 सिंकहोल हैं, और ये मुख्य रूप से ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक इंसानों के कारण आई आपदा है, जहां लोगों की लापरवाही ने इसे और बढ़ावा दिया है। सिंकहोल बनने के तीन अहम कारण जानिए
एक्सपर्ट्स की चेतावनी- सिंकहोल की संख्या तेजी से बढ़ेगी एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रही तो सिंकहोल की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। कोन्या तकनीकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ता के मुताबिक अगर ग्राउंड वाटर के इस्तेमाल पर लगाम नहीं लगाया तो यह संकट और गहराएगा। AFAD अब जोखिम वाले इलाकों का नक्शा बना रही है और 1,850 क्षेत्रों में धसाव के संकेत मिले हैं। भविष्य में, अगर जलवायु परिवर्तन से सूखा जारी रहा, तो न केवल कोन्या बल्कि पड़ोसी करामन और अक्सराय जैसे इलाके भी प्रभावित होंगे। हालांकि, सरकार अवैध कुओं पर रोक लगा रही है और बेहतर जल प्रबंधन की दिशा में कदम उठा रही है। सिंकहोल से तुर्किये में पलायन बढ़ने का खतरा यह संकट तुर्की की अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण पर गहरा असर डालेगा। कोन्या मैदान देश का ‘अन्न भंडार’ है, जहां गेहूं और अन्य अनाज का बड़ा हिस्सा पैदा होता है। सिंकहोल से हजारों हेक्टेयर खेत बर्बाद हो रहे हैं, जिससे किसान जोखिम वाली जमीन छोड़ने को मजबूर हैं। इससे अनाज उत्पादन घट सकता है, जो आयात पर निर्भर तुर्की के लिए समस्या बढ़ाएगा। आर्थिक रूप से, कृषि क्षेत्र में नुकसान करोड़ों डॉलर का हो सकता है, और किसानों की आजीविका प्रभावित होगी। पर्यावरणीय दृष्टि से, भूजल की कमी से जैव विविधता प्रभावित हो रही है, और सिंकहोल जानवरों और मनुष्यों के लिए खतरा हैं। सामाजिक रूप से, ग्रामीण समुदायों का पलायन बढ़ सकता है, जो शहरीकरण की समस्या पैदा करेगा। हालांकि, सरकार की निगरानी और जोखिम मैपिंग से कुछ हद तक बचाव संभव है।
—————————————-


https://ift.tt/UZ9dElF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *